अब आपके घर पर मिलेगा आयुष स्वास्थ्य सेवा

भोपाल : अब आम लोगों को घर बैठे आयुष स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके, इसके लिए मध्य प्रदेश में ‘वैद्य आपके द्वार’ योजना शुरू की गई है। इसके लिए विभाग ने एक एप भी बनाया है।

राज्य में करीब 40 हजार मोबाइल पर एप डाउनलोड किया जा चुके हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष विभाग ने ‘वैद्य आपके द्वार’ योजना भी शुरू की है।

योजना के अंतर्गत औषधीय पौधों को जन-सामान्य में लोकप्रिय बनाने के लिये औषधीय पौधों का वितरण भी किया जा रहा है। बताया गया है कि आयुष विभाग द्वारा उद्यानिकी विभाग के सहयोग से लगभग 1500 परिवारों को जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में औषधीय पौधे वितरित किये गये।

इसके साथ ही जन-सामान्य को औषधीय पौधों के लाभ एवं उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई है। प्रदेश में करीब 45 हजार परिवारों को औषधीय पौधे वितरित किये गये हैं।

इस योजना के तहत बनाए गए एप के माध्यम से जन-सामान्य को घर बैठे नि:शुल्क लाइव वीडियो कॉल पर आयुष चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

एप के माध्यम से नागरिक अपना पंजीयन कराने के बाद सुविधा अनुसार आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति का चयन कर सकते हैं। वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर से अब तक प्रदेश में करीब 40 हजार एप डाउनलोड किये जा चुके हैं।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 16 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त