अब आयुर्वेद डॉक्टर भी लिख सकेंगे अंग्रेजी दवाइयां!

जबलपुर। आयुर्वेद चिकित्सकों की एलोपैथिक दवा लिखने की पुरानी मांग जल्द पूरी हो सकती है। नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआइएम) विधेयक-2018 राज्यसभा में पेश कर दिया गया है। इसमें प्रावधान है कि राज्य सरकार चाहे, तो आयुर्वेद चिकित्सकों को एलोपैथिक दवाएं प्रिस्क्राइब करने का अधिकार दे सकती है। बिल को लेकर आयुर्वेद चिकित्सक और बीएएएमएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं में नई उम्मीद जगी है। इस बिल के संसद के दोनों सदन से पास होने पर आयुर्वेदिक चिकित्सकों के एलोपैथिक दवाएं लिखने का रास्ता साफ हो सकता है। जानकारों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर एमबीबीएस चिकित्सक सेवाएं देने में दिलचस्पी नहीं लेते, उन जगह पर एलोपैथी में दवा लिखने की छूट मिलने पर आयुर्वेद चिकित्सकों की सेवा ली जा सकेगी। कुछ मरीजों को त्वरित उपचार के तहत एलोपैथी की दवाएं देना जरूरी होता। नए बिल के लागू होने पर मरीज को आयुर्वेद चिकित्सक बेहतर चिकित्सा दे पाएंगे। आयुर्वेद चिकित्सकों की प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्ति की नई राह भी बन सकती है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पांडेय के अनुसार एनसीआइएम बिल में आयुर्वेद चिकित्सकों के एलौपैथी दवा प्रिस्क्राइब करने का उल्लेख है। यह बिल दोनों सदन में पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा। राज्य सरकार से मांग है कि आकस्मिक स्थिति में मरीज के उपचार के लिए तय सीमा में ऐलोपैथी दवा लिखने की आयुष चिकित्सकों को छूट दें।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन