अब पलभर में हेमरेज का पता लगा सकेंगे

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म बनाया है जोदिमाग की गंभीर बीमारियों को आसानी से पकड़ सकता है। यह दिमाग के सीटी स्केन में बीमारियों को मात्र 1.2 सेकंड्स में पहचान लेगा। खास बात यह है कि यह तकनीक स्ट्रोक और हेमरेज जैसी गंभीर बीमारियों को पहचान लेगा। नेचर मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में सामने आया कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सिस्टम ह्यूमन डायग्नोसिस से ज़्यादा तेज़ था। यानी नसों की जिन गंभीर बीमारियों को पहचानने में कुशल से कुशल डॉक्टर भी गच्चा खा जाते हैं, उन्हें इस मशीनी बुद्धि ने आसानी से डिटेक्ट कर लिया।
अमेरिका के आईकैन स्कूल ऑफ मेडिसिन में कार्यरत एरिक ओरमन ने कहा कि मात्र 1.2 सेकंड्स में ही यह सिस्टम किसी गंभीर बीमारी या संकेत को लेकर फिजिशयंस को अलर्ट कर सकता है। आमतौर इन बीमारियों को पहचानने में काफी समय लग जाता है। गौरतलब है कि यह पहली स्टडी है, जिसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कई गंभीर न्यूरॉलोजिकल बीमारियों को डिटेक्ट करने के लिए किया गया है। इस स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने करीब 37,236 दिमागों के सीटी स्केन्स को स्टडी किया ताकि एक न्यरल नेटवर्क को गंभीर बीमारियों और संकेतों को डिटेक्ट करने के लिए ट्रेन किया जा सके। इस तकनीक का परीक्षण यह जांच करने के लिए भी किया गया कि कुशल डॉक्टरों और फिजिशियंस के अलावा यह नसों से जुड़ी किसी भी बीमारी को डिटेक्ट करने में कितना टाइम लेता है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ