कोलोन कैंसर से बचाएगी बंदगोभी 

नई दिल्ली। एक नए शोध में पता चला है कि बंदगोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियों के सेवन से आंत को दुरुस्त रखा जा सकता है। इससे कोलोन कैंसर से बचाव हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, चूहों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि इंडोल-3-कारबिनोल (आइ3सी) से भरपूर आहार के सेवन से आंत में सूजन और कोलोन कैंसर से बचाव होता है। अध्ययन से पहली बार यह जाहिर हुआ कि आहार में मौजूद आइ3सी किस तरह आर्यल हाइड्रोकार्बन रिसेप्टर (एएचआर) नामक प्रोटीन को सक्रिय कर सूजन और कोलोन कैंसर से बचाव कर सकता है। ब्रिटेन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट की शोधकर्ता अमीना मेटिडजी ने कहा कि हमने ऐसे चूहों पर अध्ययन किया जो एएचआर की उत्पत्ति नहीं कर सकते थे। इनकी आंत में सूजन पाई गई जो बढ़कर कोलोन कैंसर में तब्दील हो गई। उन्हें जब आइ3सी से भरपूर आहार दिया गया तो उनमें सूजन या कैंसर नहीं पाया गया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत