अब फार्मासिस्ट के लिए ‘सामान्य ज्ञान’ भी जरूरी

जयपुर। फार्मासिस्ट बनने के लिए अब सामान्य ज्ञान रखना भी जरूरी हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फार्मासिस्टों की सीधी भर्ती परीक्षा में फार्मेसी विषयों के साथ राजस्थान का इतिहास, भूगोल, कला एवं संस्कृति से जुड़े सामान्य ज्ञान के विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। बोर्ड ने परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। वहीं, फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण सैन का कहना है कि परीक्षा की संभावित तिथि अक्टूबर माह होने से फार्मासिस्टों को तैयारी के लिए कम समय मिलेगा, क्योंकि पहली बार फार्मासिस्टों की भर्ती में सामान्य ज्ञान जोड़ा गया है।
गौरतलब है कि फार्मासिस्ट की पिछली भर्ती 1478 पदों के लिए हुई थी। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने वर्ष 2012 में यह भर्ती परीक्षा ऑनलाइन कराई थी। तब सिलेबस में सामान्य ज्ञान शामिल नहीं था। साथ ही निगेटिव मार्किंग भी नहीं थी। वहीं, चयन के लिए 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य भी नहीं था। एक साल के लिए बोनस अंक 4, दो साल के 8 तथा तीन साल के 12, 4 के 16 तथा 5 के 20 बोनस अंक निर्धारित थे। इस साल फार्मासिस्ट के 1736 पदों के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है। वर्ष 2018 की भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान शामिल करने के साथ ही निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी किया गया है। अब परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी तथा 150 अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा। इसमें सामान्य ज्ञान के 45 व फार्मेसी के 145 अंक होंगे। वहीं, चयन के लिए 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य रहेगा। एक साल के लिए 10, 2 साल के 20 तथा 3 साल के 30 अंक बोनस अंक मिलेंगे।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई