अब बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, DCGI ने इस टीके को दी मंजूरी

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर की चिंता के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि सभी लोगों की ये चिंता शता रही थी कि अभी तक बच्चो के लिए वैक्सीन नहीं आई है। लेकिन अब इसी बीच देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों के लिए भारत बायोटेक के वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।

दरअसल भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने 21 सितंबर को कहा था कि बाल चिकित्सा कोवैक्सीन ने लगभग 1,000 विषयों के साथ चरण 2/3 परीक्षण पूरा कर लिया है और आंकड़ों का विश्लेषण जारी है। डबता दें कि एक सप्ताह पहले भारत बायोटेक ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल के लिए कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के दूसरे चरण का परीक्षण पूरा कर लिया था और इसके सत्यापन तथा आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आंकड़े केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को सौंप दिए थे।

जानकारी के मुताबिक भारत बायोटेक की वैक्सीन 2 से 17 साल तक के बच्चों को दी जाएगी। गौरतलब है कि भारत बायोटेक भारत की पहली ऐसी कंपनी है जिसने बच्चों के लिए वैक्सीन पर ट्रायल किया था। दिल्ली के एम्स में इसका ट्रायल हुआ था जिसके बाद कंपनी ने रिपोर्ट को सबमिट किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिपोर्ट के आधार पर इस वैक्सीन को मंजूरी मिली है।

अब 2 साल से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा सकेगा। इसकी मंजूरी मिल गई है। बता दें कि भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है। वह भारतीय कोरोना टीका है। कोरोना वायरस के खिलाफ Covaxin क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी।

 

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत