अब बिना फार्मासिस्ट के नहीं संचालित होंगे नि:शुल्क दवा केन्द्र

उदयपुर। उदयपुर में अब एक भी नि:शुल्क दवा केन्द्र बिना किसी फार्मासिस्ट के नहीं चल सकेगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री दवा योजना के तहत चल रहे नि:शुल्क दवा केन्द्रों पर यदि फार्मासिस्ट नहीं हो तो वहां पर संविदा आधार पर लिया जा सकेगा, साथ ही इन संविदा फार्मासिस्ट की सेवाएं उन्हीं दवा वितरण केन्द्रों पर ली जा सकेगी, जिनका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद हेंड ओवर टेक ओवर हो चुका है।

सूची सीएमएचओ कार्यालय पास रहेगी: जनस्वास्थ्य निदेशक ने गत २५ मार्च को यह आदेश जारी किया है, इसमें उल्लेख है कि चिकित्सा संस्थावार संविदा फार्मासिस्ट की सेवाएं लिए जाने की सूची सीएमएचओ कार्यालय के पास रहेगी।

एसे हो सकेगा काम: – इनकी सेवाएं वित्त (जीएण्डटी) विभाग के अनुसार ली जा सकेगी। – इस पर होने वाला व्यय वित्तीय वर्ष में प्रावधित राशि तक सीमित रखा जाए। – फार्मासिस्ट की संविदा सेवाएं नियमित पदों से भरे जाने या 31 मार्च जो भी पहले हो तक सीमित रहेगी। – इन संविदा फार्मासिस्ट का मासिक पारिश्रमिक पूर्व स्वीकृति (450 नवीन दवा वितरण केन्द्रों के निर्माण के लिए जारी स्वीकृति के आधार पर) अधिकतम पारिश्रमिक की सीमा ८ हजार रहेगी। – ये राशि मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के अन्तर्गत निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के मद से होगा।

संवेदक की ओर नियोजित श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान अनिवार्य रूप से उनके बैंक खातों में ही किया जाएगा। यदि कोई विवाद होता है जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार या संस्था की होगी जो संविदा पर उपलब्ध करवाता है। – पीपीपी मोड के जो चिकित्सा संस्थान हैं, उन पर विभाग के संविदा फार्मासिस्ट की सेवाएं नहीं ली जा सकेगी। एेसे मामले वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आते हैं। जिन चिकित्सा संस्थानों की पीपीपी मोड अवधि 30 अप्रेल को समाप्त हो रही है, वहां संविदा फार्मासिस्ट की सेवाएं पीपीपी मोड पूरा होने के बाद सेवाएं ली जा सकेगी।

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत