अब मेडिकल डिवाइस भी दवा कैटेगरी में होगी शामिल

नई दिल्ली। अब सभी मेडिकल डिवाइस को दवा की कैटेगरी में रखने के साथ ही रेगुलेट भी किया जाएगा। इस बारे में केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो कि पहली अप्रैल से लागू होगा। इस नोटिफिकेशन के दायरे में पशुओं के काम आने वाली मेडिकल डिवाइस को भी शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि हेल्थ वर्कर्स काफी समय से हर तरह की मेडिकल डिवाइस को रेगुलेट किए जाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने अभी तक दिल की धमनियों में लगने वाले स्टेंट्स, नी इंप्लांट और कुछ अन्य डिवाइस को ही दवा की कैटेगरी में रखा था और इन्हें रेगुलेट किया जा रहा था। विशेषज्ञों के अनुसार मेडिकल डिवाइस को रेगुलेट न किए जाने से इनकी क्वॉलिटी पर शक बना रहता है, भले ही वह देश में बनी हो या आयात की गई हो। अब रेगुलेट होने से स्वदेशी और विदेशी डिवाइस की क्वॉलिटी को परखना संभव होगा। साथ ही दवा की कैटेगरी में शामिल होने पर ड्रग प्राइस कंट्रोल के नियम-1 के तहत इनकी कीमतों पर लगाम लगा पाना भी संभव होगा। सरकार ने स्टेंट और नी इंप्लांट की कीमतों की कैपिंग करने के लिए पहले इन्हें दवा की कैटिगरी में शामिल किया था।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ