अब मेडिकल लाइसेंस लेने से पहले प्रतिबंधित दवा न बचने का देना होगा शपथ पत्र

बिलासपुर। ड्रग विभाग ने नशीली दवाओं पर रोक लगाने के लिए नई व्यवस्था बनाई है। अब मेडिकल स्टोर के लिए लाइसेंस लेने या नवीनीकरण कराते समय संचालक को शपथ पत्र देना होगा। इसमें उन्हें नशीली दवा की बिक्री नहीं करने की बात लिखकर देनी होगी। इसके बाद यदि नशीली दवा बेचते हुए पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल ड्रग नियंत्रक – रवि गेंदले ने बताया कि नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए मेडिकल दुकान का लाइसेंस लेने व नवीनीकरण कराने के समय शपथ पत्र लिया जाएगा।

इसमें नशीली दवा नहीं बेचने की बात लिखकर देनी होगी। इसके बाद भी नशीली दवा बेचते पकड़े गए तो सीधी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ड्रग विभाग को लगातार शिकायत मिल रही है कि कई मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। वे विभाग को चकमा देने के लिए नशीली दवा का कारोबार करने वालों से दवा लेकर नशेड़ियों को महंगे दाम में बेचते हैं। कोई रिकॉर्ड नहीं होने से पकड़ में आने से बच जाते हैं। अब ड्रग विभाग ने इस पर लगाम लगाने का निर्णय लिया है। किसी नए मेडिकल स्टोर के लिए लाइसेंस के आवेदन के साथ शपथ पत्र भी देना होगा। उसमे उल्लेख करना होगा कि कभी भी नशीला दवा की बिक्री नहीं करूंगा।

यदि अनुचित तरीके से बिक्री करते हुए पाया गया तो मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा डाक्टर की पर्ची पर बेची गई नशीली दवाओं का हिसाब देना होगा। शिकायत के आधार पर ड्रग विभाग के अधिकारियों की टीम मेडिकल स्टोर पहुंच कर रेंडम जांच कर रही है। हालांकि अभी तक गलत तरीके से नशीली दवा बेचने व अवैध स्टाक पकड़ाने का मामला सामने नहीं आया है। जिले में 1200 से ज्यादा मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। लेकिन शहर के कुछ खास क्षेत्रों में संचालित होने वाली दवा दुकानों की ज्यादा शिकायत मिली हैं। इसमें से ज्यादातर शहर के स्लम एरिया में चल रहे हैं।

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 17 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 26 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 20 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए