अब हरियाणा में भी रोटावायरस,सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध

अंबाला

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
ने सिविल अस्पताल, अंबाला छावनी में रोटावायरस वैक्सीन की नि:शुल्क उपलब्धता का शुभारंभ किया। विज ने बताया कि आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश के बाद हरियाणा चौथा ऐसा राज्य बन गया जहां रोटावायरस टीके को नियमित टीकाकरण कार्याक्रम में शामिल कर लिया गया है। प्रत्येक बच्चे को छठे, दसवें और 14 वें महीने में लगाने लगने वाले इस टीके की कीमत 3 हजार रुपए है जो प्रदेश के कमजोर तबके के बच्चों को नि:शुल्क लगाया जाएगा।
विज ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में केवल रोटावायरस के कारण 40 प्रतिशत बच्चों की मौत होती थी जिसे अब नियंत्रित किया जा सकता है। इस अभियान में प्रदेश के लगभग 6 लाख बच्चों को नि: शुल्क टीकाकरण सुविधाएं उपलब्ंध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयू एचओ) द्वारा भारत को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया हुआ है जबकि पाकिस्तान और आफगानिस्तान को पोलियो से अछूता नहीं माना है। अकसर टेढ़ी नजर रखने वाले विज ने  इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की प्रशंसा की इस मौके पर रोटावायरस की जानकारियों से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 8 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 8 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 6 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 7 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 6 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 7 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट