अमानक दवा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 3 गिरफ्तार

पटना। ड्रग्स विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर गर्दनीबाग और आसपास के इलाके में जानवरों पर इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित और नकली दवाएं बरामद की हैं। तीन स्थानों पर छापेमारी में अवैध तरीके से ऑक्सीटोसिन और अन्य दवाएं बनाए जाने का पर्दाफाश हुआ है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ड्रग्स कंट्रोल विभाग की सूचना पर एसपी (सिटी मध्य) पीके दास ने पुलिस जवानों को सादी वर्दी में ड्रग्स अधिकारी के साथ छापेमारी के लिए भेजा था। टीम ने अशोक नगर में भारी मात्रा में ऑक्सीटोसिन एवं अन्य अमानक दवाओं के साथ धंधे के मुख्य सरगना विजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दवा बनाने का धंधा धीराचक, गर्दनीबाग में हो रहा है। बताए गए स्थान पर रेड की तो वहां से भी बड़ी मात्रा में दवाएं मिलीं। ड्रग्स अधिकारियों के अनुसासर इस धंधे का सरगना विजय अग्रवाल तीन स्थानों पर अमानक दवा का निर्माण कर पटना सहित पूरे बिहार राज्य में बेच रहा है। विजय अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद और सूर्य भूषण को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी सत्येंद्र मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

इलाहाबाद (यूपी)। नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति को स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते। इस बारे में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि…

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

नई दिल्ली। नशीली दवा की अवैध सप्लाई के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी