अमानक मिली दर्द की दवा, 7000 टेबलेट जब्त

राजस्थान : राजस्थान के मंड़ावा में जिला औषधि नियंत्रक विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में अमानक दवा पकड़ी है। दर्द से राहत के लिए बेंची जा रही ये दवाएं जांच में अमानक पाई गई थी। इसके साथ ही तीन दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं। दवा कि शुद्धता की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई।

जांच के दौरान दुकानदार खरीद मेमो भी नहीं दिखा सका। शुरूआती जांच में दवाओं के नकली होने की बात सामने आ रही है। सहायक औषधि नियंत्रक देवेन्द्र कुमार गर्ग ने बताया कि औषधि नियंत्रक अधिकारी रणजीत सिंह की टीम ने मंडावा के एक मेडिकल स्टोर पर जांच की।

जयपुर की फर्म द्वारा निर्मित डायक्लोक्योर की 7000 टेबलेट मिली। जिसका स्टोर संचालक के पास खरीद बिल व बिक्री का रिकॉर्ड भी था। इसके सैंपल जांच लैब में भिजवाए हैं। इसके अलावा विभाग की टीम ने पोवीडाइन आइडीन ओनामेंट और ऑफलोक्सीन टेबलेट के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं।

मंडावा में मेडिकल स्टोर की जांच में नकली दवा मिलने के बाद इसकी सप्लाई करने वाली जयपुर की फर्म पर भी जयपुर की टीम ने कार्रवाई शुरू की है। टीम ने जयपुर में औषधि नियंत्रण विभाग को इसकी जानकारी दी और सप्लाई करने वाली फर्म की जांच भी शुरू करवाई गई है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए