अमानक वैक्सीन के मामले में तीन कर्मचारियों को नोटिस

दतिया। तीन दिन पहले जोहरिया उप स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को अमानक वैक्सीन पहुंचाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तीन जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बना लिया है। तीनों को नोटिस जारी किया जा रहा है । उन पर कड़ी कार्रवाई होगी । फिलहाल जिला टीकाकरण अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जांच रिपोर्ट भेज दी है।

डॉ.डीके सोनी के मुताबिक उन्होंने टीकाकरण के दौरान जौहरिया सब सेंटर पर जाकर चेक किया तब पाया था कि जो वैक्सीन बच्चों को लगाने के लिए ले जाए गए थे उन्हें कोल्ड चेन से निकले हुए 28 दिन से ज्यादा हो गए थे। वे बच्चों को लगाने लायक नहीं थी। उनसे नुकसान हो सकता था। बावजूद इसके न तो वैक्सीन जारी करने वाले सुपरवाइजर राजेंद्र गुप्ता और देव सिंह ने ध्यान दिया और न ही उन्हें लगाने ले जा ले गई रचना जोगलेकर ने। तीनों पर अधिकारी नाराज हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन उदयपुरिया का कहना है कि एएनएम रचना ने व्हाट्सएप पर मैसेज डाल कर यह सिद्ध कर दिया है कि गलती उसकी भी है। तीनों पर कार्यवाही होगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन बच्चों को पोलियो और हेपेटाइटिस के टीके जोहरिया सब सेंटर पर भेजने के मामले में लापरवाही बरतने वाली एएनएम रचना जोगलेकर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के कोल्ड चेन यानी फोकल प्वाइंट से वैक्सीन जारी करने वाले दो प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकारियों ने तय कर लिया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ डीके सोनी की रिपोर्ट पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मतगणना कार्य में व्यस्तता के चलते नोटिस नहीं दिए सके लेकिन बुधवार को नोटिस थमा दिए जाएंगे और उनसे जवाब मांगे जाएंगे।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 5 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट