अमेरिकी फार्मा कंपनी के आईटी ऑपरेशंस की कमान टीसीएस के पास

नई दिल्ली। आईटी कंपनी टीसीएस को अमेरिका की रिटेल और होलसेल फार्मा कंपनी वालग्रीन्स बूट्स एलायंस (डब्ल्यूबीए) से 1.5 अरब डॉलर (10,650 करोड़ रुपए) का ऑर्डर मिला है। गौरतलब है कि 10 साल के कॉन्ट्रैक्ट के तहत टीसीएस 136.9 अरब डॉलर (9.77 लाख करोड़ रुपए) के रेवेन्यू वाली डब्ल्यूबीए के सारे आईटी ऑपरेशंस संभालेगी। डब्ल्यूबीए के एप्लिकेशन मेंटेनेंस-सपोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और सिक्योरिटी ऑपरेशंस की जिम्मेदारी टीसीएस की होगी। पिछले 10 साल से डब्ल्यूबीए टीसीएस की क्लाइंट टीसीएस के रिटेल बिजनेस की ग्रोथ में पिछली दो तिमाही से तेजी देखी जा रही है। बड़े रिटेलर्स ने टेक्नोलॉजी पर निवेश बढ़ाया है। इस ट्रेंड से टीसीएस को काफी उम्मीदें हैं। टीसीएस के लिए रिटेल दूसरा बड़ा वर्टिकल है। कंपनी का 15 फीसदी रेवेन्यू इसी से आता है। आपको बता दें कि टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने पिछले दिनों तिमाही नतीजे घोषित करते हुए कहा था कि वालग्रीन्स से रिटेल सेगमेंट में सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी का कहना है कि नई डील पहले से चल रहे कॉन्ट्रैक्ट का ही विस्तार है। डब्ल्यूबीए पिछले 10 साल से टीसीएस की क्लाइंट है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ऑटोमेशन और इनोवेशन पर किया जाएगा कंपनी अधिकारी के अनुसार उनकी कंपनी एक सतत और वैश्विक रूप से एकीकृत (ग्लोबली यूनीफाइट) आईटी ऑपरेटिंग मॉडल बना रही है। इससे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ऑटोमेशन और इनोवेशन पर फोकस किया जाएगा।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 19 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया