अरविंदो फार्मा को पहली तिमाही में घाटा, शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत घटा

हैदराबाद : दवा कंपनी अरविंदो फार्मा का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 32.4 प्रतिशत घटकर 520.5 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की अप्रैल-जून तिमाही में 770 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 9.4 प्रतिशत बढ़कर 6,236 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 5,702 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के नित्यानंद रेड्डी ने कहा, चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच हमने अपने वृद्धि के स्तंभों को मजबूत करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्पाद पोर्टफोलियो में हमारा निवेश तेज रफ्तार से जारी है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा