अलर्ट : बाजार में बिक रहीं ये 18 दवाइयां नकली

डुंगरपुर। सावधान! अगर आप बाजार में दवा खरीदने जा रहे हैं तो जरा संभल जाएं। दरअसल, राज्यभर में मेडिकल स्टोर पर कई नकली दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। हालांकि, दवाओं की जांच के लिए औषधि नियंत्रण विभाग भी कार्यरत है लेकिन विभाग की नजरों में धूल झोंककर ड्रग रैकेट्स ने बाजार में नामी कंपनियों की नकली दवाएं तक उतार रखी हैं। कई ऐसी दवाएं पकड़ी गई हैं जिनमें साल्ट तय मानकों से या तो बहुत कम था या फिर अधिक था। ऐसी 18 तरह की दवाओं को विभाग ने राज्यभर से फ्रीज करवाया हुआ है। जांच रिपोर्ट में सामने आने के बाद एक तरफ दवाओं को वापस भिजवाया जा रहा है, वहीं नकली दवाओं के निर्माताओं पर पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। नकली और अमानक पाई गई यह दवाएं उल्टी, दस्त, खांसी, एलर्जी, अस्थमा रोग के इलाज के लिए और एंटीबायोटिक श्रेणी की हैं। औषधि नियंत्रक विभाग ने राज्यभर में इन दवाओं के सैंपल लिए, जो जांच में फेल पाए गए हैं। यह दवाएं बिकने के लिए बाजार में पहुंच चुकी थीं। विभाग ने इनके सैंपल लेकर फ्रिज कर दिया था। नकली पाई गई दवाओं को बिक्री के लिए पूरी तरह से रोक लगा दी गई है और स्टॉक को भी वापस मंगवा लिया है।

हैरानी की बात यह है कि जिस दवा के रैपर पर जिस साल्ट का नाम लिखा था, वह उसमें था ही नहीं। इससे भी बड़ी बात यह कि सिपला जैसी नामी कंपनियों की दवा भी हूबहू कॉपी कर बाजार में बेचने को पहुंच चुकी थी। संदेहास्पद दवा फ्रिज करने के बाद संबंधित कंपनी को दवाओं के सैंपल भेजकर जांच कराई तो पता चला कि जिस दवा कंपनी का नाम दवा के रैपर पर लिखा गया है, उसने यह दवा बनाई ही नहीं। किसी फर्जी कंपनी ने ही इन दवाओं का फर्जी निर्माण कराया और बाजार में भेज दिया। कंपनी के नाम से बाजार में बेची जा रही नकली दवाओं का पता लगते ही कंपनी अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इन दवाओं के रेपर देखते ही नकली होने का आभास हो रहा था लेकिन लोग इतनी गहराई से दवा के रैपर को नहीं देखते।

जिन 18 दवाओं के नमूने फेल मिले हैं उनमें पेंटाप्राजोल एंड डॉमपेरीडोन टेबलेट, मोंटिलूकास्ट सोडियम एंड लिवोसिट्राजिन हाइड्रोकलोराइड टेबलेट, एंट्रिक कोटेड पेंटाप्राजोल सोडियम एंड डॉमपेरीडोन एसआर कैप्सूल, पेंटाप्राजोल गेस्ट्रो रेजिस्टेंट टेबलेट आईपी, सेफपोडोक्सिन टेबलेट आईपी 200 एमजी, एमोक्सिलीन एंड पोटेशियम क्लेवुलेनेट, केल्सियम सप्लीमेंट विद विटामिन डी 3 टेबलेट, सेफीक्सिम टेबलेट, एजीथ्रोमाइसिन टेबलेट, गलीमेप्राइड एंड मेटफॉरमिन हाइड्रोकलोराइड टेबलेट, टेलमिस्ट्रेन टेबलेट, कैल्शियम कार्बोनेट, डाइक्लोफेंस सोडियम आदि के नाम शामिल हैं। ड्रग कंट्रोलर जयपुर ने जिन 18 दवाओं के नमूनों की रिपोर्ट एडीसी को भेजकर चेतावनी जारी की है, उसमें से 7 दवाओं की एक्सपायर तिथि या तो जुलाई में निकल चुकी है या इसी माह निकल रही है।

इनमें हाईड्रोक्सोटिसोन सोडियम सूकिनेट इंजेक्शन शामिल है जिसकी एक्सपायरी डेट जुलाई 2018 थी। इसका नमूना जांच रिपोर्ट आई तब तक सारा स्टॉक राज्यभर में पहुंच चुका था। इसके अलावा टेलमिस्ट्रन टेबलेट,एजिथ्रोमाइसिन एमीप्राइम 250 एमजी, पेंट्रापराजोल सोडियम इंट्रिक कोटेड दवा की अगस्त 2018 में एक्सपाइरी है। डूंगरपुर की जिला दवा नियंत्रण अधिकारी नेहा बंसल ने बताया कि विभाग से हमारे पास 18 दवाओं के सैंपल फेल और अमानक पाए जाने की रिपोर्ट आई है। इस पर सभी दवा विक्रेताओं को आदेश कर दिए गए हैं। जिन दवाओं के सैंपल फेल है उन्हें नहीं बेचे और उनका स्टॉक पड़ा है तो उसे भी वापस कर दें। हम भी इस तरह का रिकॉर्ड मांग रहे हैं।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर