अल्ट्रासाउंड उपकरण खरीदने-बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस

अजमेर। अब अल्ट्रासाउंड उपकरण खरीदने और बेचने के लिए भी लाइसेंस लेना होगा। दरअसल, सरकार ने डॉप्लर, इको कार्डियोग्राफी व सोनोग्राफी मशीन को दवा में शामिल कर लिया है। सरकारी व निजी अस्पतालों में जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली इन मशीनों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के सेक्शन 3 के तहत दवा में शामिल किया गया है। इसके चलते अब निर्माता कंपनियों को खरीद और बिक्री के लिए औषधि विभाग से लाइसेंस लेना पड़ेगा। औषधि विभाग को मॉनिटरिंग करने के साथ गड़बड़ी पर भी अंकुश लगाना पड़ेगा। ड्रग टेक्निकल एडवायजरी बोर्ड नई दिल्ली के सदस्यों ने अल्ट्रासाउंड उपकरणों को दवा में शामिल करने की सिफारिश के बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।
गौरतलब है कि औषधि विभाग अब मेडिकल स्टोर की तरह ही सरकारी मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल, जिला अस्पताल, उप जिला व सैटेलाइट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड उपकरणों पर भी नजर रखेगा। मरीज की किसी तरह की शिकायत मिलने पर कार्यवाही भी करेगा। अस्पतालों में जांच किए जाने वाले मरीज का नाम, पता, मोबाइल नंबर, बीमारी का नाम व रिपोर्ट रखना अनिवार्य होगा। अब तक अल्ट्रासाउंड उपकरण जैसे सोनोग्राफी, कलर डॉप्लर व इको कार्डियोग्राफी मशीनों के लिए प्रत्येक जिले के सीएमएचओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी था।
अब सीएमएचओ के साथ अब औषधि विभाग में निर्माता कंपनियों को मशीनों का लाइसेंस लेना पड़ेगा। जांच की मशीनों के लिए अस्पताल प्रशासन को सूचना देनी होगी। देशभर में सोनोग्राफी मशीनों के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीयन करवाना पड़ता है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 15 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर