अवैध अस्पताल पर रेड, मेडिकल स्टोर भी मिला, एफआईआर कराई दर्ज

आगरा। अवैध अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की और एफआईआर दर्ज कराई है। जगनेर स्थित प्रीति हॉस्पिटल पर छापेमारी के दौरान संचालक अस्पताल का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल में बिना किसी विशेषज्ञ डॉक्टर के प्रसव भी कराए जाते थे। वहीं, अस्पताल में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर भी चलता मिला। स्वासथ्य विीााग की टीम ने अस्पताल और मेडिकल स्टोर दोनों को बंद करा दिया और संचालक के खिलाफ एफआईआर कराई है। बता दें कि इससे पहले भी अस्पताल को बंद कराया गया था।

यह है मामला

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत दी थी कि बिना लाइसेंस के अस्पताल चल रहा है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक भी नहीं है और गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराए जाते हैं। ऐसे में डॉ. जितेंद्र लवानिया को जांच के लिए भेजा गया।

छापेमारी के दौरान अस्पताल संचालक रामप्रकाश और इसकी पत्नी प्रीति मिली। रामप्रकाश ने खुद को बीएएमएस डिग्रीधारक बताया। पत्नी के पास कोई चिकित्सकीय डिग्री नहीं मिली। अस्पताल का लाइसेंस मांगा तो वह भी नहीं दिखा पाए। मौके पर 4 बेड पड़े दिखाई दिए। नवजात के लिए वार्मर भी लगा था। पता चला कि प्रीति ही प्रसव कराती है। इसके चलते थाना जगनेर में एफआईआर दर्ज करवाई है।
अवैध मेडिकल स्टोर भी मिला

बताया गया कि अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर भी चल रहा था। यहां दवाएं बेतरतीब मिलीं। संचालक इसका लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। इसकी जानकारी औषधि विभाग को दे दी गई हैं। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय का कहना है औषधि निरीक्षक भेजकर मेडिकल स्टोर की जांच कराएंगे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 16 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 26 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 19 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए