अवैध क्लीनिक पर छापा, दवाइयां जब्त कर फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

डुंगरपुर (राजस्थान)। डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (डीएसटी) ने नरणिया गांव में फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर दबिश देकर अवैध रूप से रखी दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार डीएसटी को सूचना मिली थी कि नरणिया गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से क्लीनिक खोलकर लोगों का इलाज कर दवाइयां दे रहा है। इस पर हेड कांस्टेबल पुष्पराज सिंह, धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल नवीन, मुकेश, सोहन, महावीर, पंकज की टीम ने दबिश देकर उसे दवाइयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके पास इंजेक्शन व ड्रीप चढ़ाने के लिए बोतल रखी हुई है। डीएसटी की कार्रवाई के बाद चिकित्सा विभाग को मामले से अवगत कराया। इस पर क्षेत्र के अस्पताल से डॉक्टर लीना मौके पर पहुंची और दवाइयों की जानकारी ली। डॉ लीना डिंडोर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोदर खेरवाड़ा निवासी लक्ष्मणलाल पुत्र सवाजी गमेती को गिरफ्तार कर लिया है। झोलाछाप दो कमरों में अपना क्लीनिक चला रहा था। यहां पर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती भी करता था। मौके से चार बेड, इंजेक्शन और ड्रिप चढ़ाने के लिए बोतल भी मिली है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त