अवैध तरीके से दवा बेचने पर ‘स्नैपडील’ पर होगी कानूनी कार्रवाई

बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार ने अवैध तरीके से दवा बेचने पर ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील तथा लुधियाना की एक कंपनी के खिलाफ मुकदमा शुरू करने के लिए संबंधित प्राधिकरणों को मंजूरी दे दी है। कर्नाटक के औषधि नियंत्रक अमरेश तुंबागी ने बताया कि हमने 21 दिसंबर को एक आदेश जारी कर बेलगावी के सहायक औषधि नियंत्रक को स्नैपडील, इसके सीईओ कुणाल बहल, सीओओ रोहित कुमार बंसल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इनके खिलाफ अधिसूचित एच औषधि सुहाग्रा 100 का प्रदर्शन, बिक्री एवं वितरण करने को लेकर यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी उल्लंघन को लेकर लुधियाना स्थित हर्बल हेल्थकेयर कंपनी के मालिक और एक कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है। स्नेपडील ने इस बारे में जारी बयान में कहा कि वह कानूनी एजेंसियों के साथ सहयोग करेगी। विक्रेताओं को स्नेपडील पर अधिसूचित एच श्रेणी की किसी भी दवा की बिक्री करने की मनाही है। इस तरह की घटनाओं की जानकारी मिलते ही ऐसे विक्रेताओं को हमेशा के लिए प्रतिबंधित करने समेत तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाते हैं। हम इस मामले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सभी जरूरी सहयोग उपलब्ध कराएंगे। बहरहाल, इस मामले में हमें कोई संदेश नहीं मिला है इसलिए कोई विशिष्ट टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक