अवैध दवा फैक्ट्री का मालिक फरार, लाइसेंस होगा कैंसिल

ग्वालियर (मप्र)। पुरानी छावनी में पकड़ी गई अवैध दवा फैक्ट्री केलेक्स हेल्थकेयर का मालिक संजय पाठक अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। इस मामले में संजय सहित तीन आरोपी फरार हैं जबकि दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों ने जमानत के लिए लगाए आवेदन में लिखा है कि सिर्फ फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में बनते हैं और दवाओं का कोई काम नहीं होता। जबकि सच्चाई ये है कि मौके से एक्सपायर्ड और अवैध दवाओं का जखीरा मिला था। पुलिस ने इस अवैध फैक्ट्री को सील किया हुआ है। अब इसका फूड लाइसेंस भी कैंसिल किया जाएगा। बता दें कि 24 जनवरी को जिला प्रशासन की टीम और ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर की टीम ने यह कार्रवाई की थी। ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि पुरानी छावनी में केलेक्स हेल्थकेयर नाम से अवैध फैक्ट्री चल रही है। जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ यहां रेड की। यहां दवा बनाने की पूरी मशीनरी मिली और कच्चा माल भी काफी मात्रा में बरामद किया गया। मौके पर राहुल दुबे और मनीष जोशी मिले जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी संजय पाठक फरार चल रहा है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक