अवैध रुप से चल रही दवा दुकानों में छापेमारी, 65 तरह की दवाएं हुई जब्त

बिहार के समस्तीपुर में अवैध रुप से चल रही दवा दुकानों के खिलाफ औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाही को तेज कर दिया है। हाल ही में  समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक स्थित बिना लाईसेंस के संचालित न्यू शिवम मेडिकल हॉल में छापेमारी की गयी है। इस दौरान सभी दवाओं को जब्त कर लिया गया।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि न्यू शिवम मेडिकल हॉल बिना लाईसेंस के ही संचालित हो रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार के द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं सशस्त्र बलों के साथ औषधि विभाग की टीम द्वारा 27 नवंबर को छापेमारी की गयी। इस दौरान टीम में शामिल औषधि विभाग के डीआई विनीता एवं मो. जमीलूर रहमान की उपस्थिति में दवाओं की बिक्री की जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि औषधि विक्रय प्रतिष्ठान अवैध रुप से संचालित है। साथ ही संस्थान द्वारा अवैध रुप से दवाओं की खरीद – बिक्री एवं भंडारण किया जाता है, जोकि औषधी एवं अंगराग अधिनियम 1940 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन है। इसी अधिनियम की धारा के तहत यह दंडनीय अपराध है। छापेमारी के दौरान उक्त दवा दुकान में कुल 65 प्रकार की दवाओं को प्रपत्र 16 में सूचीबद्ध करते हुए सभी दवाओं को जब्त कर लिया गया। साथ ही जब्त दवाओं में शिड्यूल एच और शिड्यूल एचवन की औषधियां भी भंडालित पायी गयी। जिसका विक्रय फार्मासिस्ट की देखरेख में होना है।

ये भी पढ़ें- एंटीबायोटिक दवाइयां खाने से डैमेज हो सकता है लिवर, रहें सावधा

दूसरी ओर औषधि विभाग की टीम ने ताजपुर थाना क्षेत्र के हलई बाजार स्थित मां दुर्गा ड्रग इंटरप्राईजेज में भी जांच पड़ताल की। इस दौरान उक्त दवा दुकान में भी अनियमितता पायी गयी। जिसके कारण औषधि विभाग के एडीसी निलीमा कुमारी ने दवा दुकानदार से कारण पृच्छा किया है। एडीसी ने बताया कि संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने के बाद दवा दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर