अवैध रूप से चल रही आयुर्वेदिक फैक्ट्री पर एसडीएम ने मारा छापा, सील

हाथरस। डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम अंजली गंगवार ने एसीएमओ डा.डीके अग्रवाल के साथ लहरा रोड स्थित आयुर्वेदिक दवा की फैक्ट्री में छापा मारा। अवैध रूप से संचालित मिली फैक्ट्री को एसडीएम ने सील करा दिया। एसडीएम सदर अंजली गंगवार गुरुवार को लहरा रोड पर मोहता आयुर्वेदिक भवन नाम से संचालित फैक्ट्री पर पहुंचीं। मौके पर करीब 28 व्यक्ति आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करते मिले थे, मगर छापा पड़ते ही भाग गए। एसडीएम सदर ने फैक्ट्री के बारे में पड़ताल की तो पाया कि वहां दवाओं की जांच के लिए न प्रयोगशाला है, न टेक्नीशियन।

फैक्ट्री भी बिना लाइसेंस के चलती मिली। मौके पर उक्त भवन में तैयार दवाएं एवं दवाओं के निर्माण में प्रयोग होने वाला कच्चा माल भंडारित पाया गया। फैक्ट्री का लाइसेंस वर्ष-2017 तक ही वैध था। इसके बाद से बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से दवाओं के निर्माण की फैक्ट्री चल रही थी। आयुर्वेदिक दवाओं की इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया। एसडीएम का कहना है कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। न लाइसेंस रीन्यू कराया गया था और न ही वहां टेक्नीशियन मौजूद था। फैक्ट्री को सील करने साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 19 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया