अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चलाने पर आरएमपी को जेल भेजा

सिरसा। एडीशनल सेशन कोर्ट ने गांव कुत्ताबढ़ में लाइसेंस लिए बगैर मेडिकल स्टोर चलाने के आरोपी आरएमपी बलविंद्र सिंह को साढ़े 4 साल की कैद व 1 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। यह मामला पिछले 7 सालों से कोर्ट में विचाराधीन था। जिला डीसीओ डॉ. राकेश छोकर ने बताया कि मामले में कोर्ट ने आरोपी को बिना लाइसेंस के दवाएं रखने पर साढ़े 3 साल की कैद और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं, दवाइयों के बिल पेश नहीं करने पर एक साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना किया है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीसीओ डॉ. रजनीश धालीवाल के नेतृत्व में गांव कुत्ताबढ़ के क्लीनिक पर छापेमारी की थी। इसमें गांव निवासी आरएमपी बलविंद्र के पास बिना लाइसेंस के 14 तरह दवाएं व 3 तरह के मेडिकल औजार मिले थे। छापेमारी के बाद से आरोपी के खिलाफ मामला कोर्ट में विचाराधीन था, जिसमें सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सजा सुनाई है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया