अस्पतालों को जारी आदेश के खिलाफ 30,000 डॉक्टरों की हड़ताल

अहमदाबाद : अस्पतालों की इमारतों में लगाए गए शीशे को हटाने और गहन चिकित्सा इकाइयों (आईसीयू) को भूतल पर स्थानांतरित करने के गुजरात सरकार के हालिया आदेश के खिलाफ राज्य में 30,000 से अधिक निजी डॉक्टरों ने शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की।

विरोध का आह्वान करने वाली इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गुजरात राज्य शाखा (जीएसबी) के सचिव डॉ. मेहुल शाह ने कहा कि ये नियम उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद बनाए गए और सात दिनों के भीतर इसे लागू करने की मांग अतार्किक’ होने के कारण हड़ताल की गई।

शाह ने कहा, हमारी हड़ताल सफल रही क्योंकि निजी प्रैक्टिस करने वाले आईएमए के सदस्य 30,000 से अधिक डॉक्टर आज कामकाज से दूर रहे। राज्य के अस्पतालों को अधिकारियों से सात दिनों के भीतर नए नियमों को लागू करने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से अतार्किक है और यह लोगों को प्रभावित करेगा।

गुजरात उच्च न्यायालय ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा और अन्य पहलुओं पर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाल में राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि निजी अस्पतालों में आईसीयू भूतल पर स्थित होने चाहिए।

आईएमए की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पटेल ने कहा, अदालत यह भी चाहती है कि अस्पताल अपनी इमारतों के शीशे को हटा दें। बिना बीयू (भवन उपयोग) मंजूरी वाली इमारतों में संचालित अस्पतालों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार हमें नोटिस जारी कर रही है और हमें सात दिनों के भीतर अनुपालन के लिए कह रही है, यह बिल्कुल अव्यवहारिक है।

पटेल ने कहा, अगर हम आईसीयू को भूतल पर स्थानांतरित करते हैं, तो अधिक रोगी संक्रमित होंगे। इससे आईसीयू बेड की संख्या में भी भारी कमी आएगी। सरकार को संदेश देने के लिए हमने हड़ताल का आह्वान किया, जिससे 30,000 से अधिक डॉक्टर जुड़े।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक