अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, भाग उठे कई अस्पताल संचालक!

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में नए साल के साथ प्रसासन ने निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्ती भरा रूख अपना लिया है। निजी अस्पतालों को लेकर लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए अब प्रशासन ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम शादाब असलम ने घोरावल नगर में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम पर छापेमारी कर उनकी जांच पड़ताल की। इस दौरान तीन अस्पतालों को सीज कर दिया गया। पांच निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया। इस छापेमारी की खबर पर कई निजी अस्पताल संचालक शटर गिराकर मौके से भाग गए।

इतना ही नहीं, हैरान करने वाली बात ये भी रही कि जिन अस्पतालों की जांच की गई। उनमें किसी भी अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं मिला और न ही किसी अस्पताल के पास संतोषजनक कागज़ात मिले। कई का पंजीकरण ही नहीं कराया गया। तो कुछ अस्पतालों में ऐसे मरीज भी मिले, जिनका ऑपरेशन किया गया है लेकिन अप्रशिक्षित लोगों द्वारा इलाज किया जा रहा था।

एसडीएम ने कहा कि अस्पताल का पंजीकरण, नामित डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की नियमितता, अभिलेखों की उपलब्धता, रख-रखाव, प्रदूषण नियंत्रण, अग्निशमन, साफ-सफाई, बायोवेस्ट प्रबंधन, ऑपरेशन थिएटर एवं वार्ड की साफ-सफाई जैसे बिंदुओं पर सभी अस्पतालों की जांच की गई। जांच में सभी बिंदुओं पर ज्यादातर में हालत बेहद दयनीय पाई गई।

इस कारर्वाई में जीवन रक्षा पाली क्लिनिक, सुषमा पाली क्लिनिक और बाम्बे क्लिनिक को सीज कर दिया गया। वहीं एलजे हॉस्पिटल, गंगा हॉस्पिटल, साईंनाथ हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, ऊर्जांचल हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, शिव महिमा हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत