अस्पताल में आए 30 से अधिक दवा प्रतिनिधियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में आए 30-35 दवा कंपनी के मेडिकल रिपे्रजेंटेटिव्स (दवा प्रतिनिधि ) को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है।

बताया गया है कि दवा प्रतिनिधि राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों को अपने उत्पादों के बारे में जानकारी देने गए थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अचानक की गई गिरफ्तारी से दवा प्रतिनिधि भयभीत और अपमानित महसूस कर रहे हैं।

कुछ दवा प्रतिनिधि हिरासत से बचने के लिए अस्पताल से फरार भी हो गए। कई महिला दवा प्रतिनिधि रोती हुई भी पाई गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ एमआर को पुलिस कर्मियों ने चालान के साथ या बिना पैसे देकर रिहा भी कर दिया। यह घटना इस तरह की कार्रवाई की वैधता और नैतिकता पर सवाल खड़ा करती है।

गौरतलब है कि यह घटना दवा क्षेत्र के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए सामाजिक और नीतिगत रूप से दूरगामी परिणामों वाली है। हिरासत या इसी तरह की चुनौतियों के खतरे के कारण महिलाएं विशेष रूप से इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने से हिचकिचा सकती हैं। यह घटना उन दवा प्रतिनिधि (बी. फार्मा और एम. फार्मा) के जोश को भी कम करती है, जो पहले से ही नौकरी की अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।

दवा उद्योग को लाखों मेहनती दवा प्रतिनिधियों द्वारा बनाया गया है। इनकी लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कोविड -19 महामारी के दौरान, कई युवा दवा कंपनी के दवा प्रतिनिधियों ने जरूरी दवाएं पहुंचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी। उनमें से कई ने स्वास्थ्य सेवा संबंधी अनिश्चितता से जूझ रहे देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी। सरकार को इस घटना का तत्काल निराकरण करना चाहिए।

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर