अस्पताल में दवा खत्म, दर्द सह रहे एड्स पीडि़त

देहरादून: कुछ दिन पहले ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एड्स पीडि़तों के लिए एक कानून पर मुहर लगाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मान से जीने का अधिकार दिया है जबकि अस्पतालों से एड्स पीडि़तों को बिना दवा के मायूस लौटना पड़ रहा है। ताजा जानकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आ रही है। यहां एड्स रोगियों को दवा नहीं मिल रही। अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर पर मरीजों को दी जाने वाली एक दवा पिछले कई दिनों से खत्म है।

अधिकारियों का कहना है कि दवा ट्रांजिट में है और एकाध दिन में पहुंच जाएगी। तब तक इसका विकल्प मरीजों को दिया जा रहा है। जानकारी के मुताकिब, प्रदेश में तीन एआरटी सेंटर हैं। इनमें देहरादून, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ शामिल है। देहरादून सेंटर में तीन हजार से अधिक एचआइवी के मरीज पंजीकृत हैं जो यहां समय-समय पर दवा लेने पहुंचते हैं। यहां पूरे गढ़वाल क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज नियमित चेकअप और दवा के लिए आते हैं। स्टेट एड्स कंट्रोल ऑग्रेनाइजेशन (साको) के असिस्टेंट डायरेक्टर गगन लूथरा की मानें तो दवा की सप्लाई नाको द्वारा की जाती है और दवा भेज दी गई है। एकाध दिन में सप्लाई मिल जाएगी।

Related Posts

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद