अस्पताल में लडक़ी का अश्लील वीडियो बनाया, संचालक समेत तीन पर FIR

कासगंज (उत्तर प्रदेश)। अस्पताल में लडक़ी का अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है अस्पताल संचालक, उसके सहयोगी संजय व शाहरुख के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कस्बा गंजडुंडवारा में संचालित अस्पताल लाइफ लाइन में काम सीखने आई लड़की के शरीर पर खुजली का पाउडर डाल दिया गया और जब वो चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई तो उसकी वीडियो क्लिप बना ली गई।

वीडियो क्लिप के दम पर अस्पताल के संचालक और उसके दो साथियों ने लड़की को ब्लैकमेल करने की योजना बना ली। पीड़ित लड़की की मां लता वर्मा ने जब उससे अस्पताल न जाने के बारे में पूछा तो उसने रोते हुए अपने साथ घटित वाकया बताया।

पीडि़ता के अनुसार शाहरुख नाम का लड़का अस्पताल में ही काम करता है। उसने मेरे शरीर पर खुजली की दवा डाल दी और जब मैं कपड़े बदल रही थी तो मेरी वीडियो क्लिप बना ली। बाद में अस्पताल संचालक मनीष पंडित व संजय पंडित ने शाहरुख के साथ मिलकर मुझे वो वीडियो क्लिप दिखाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। संचालक मनीष ने कई बार मुझे बदनीयती से पकड़ने की कोशिश भी की है।

पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी, लेकिन अस्पताल संचालक पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई। आखिर कासगंज जनपद की जिलाधिकारी मेघा रूपम से मामले की फरियाद की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर आरोपी अस्पताल संचालक मनीष पंडित उसके सहयोगी संजय पंडित व शाहरुख के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Related Posts

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

आगरा (यूपी)। लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद हुई है। बिना लाइसेंस दवा बेचने और बिल नहीं दिखा पाने के मामले में 14 साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 1 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर दवा व रिकॉर्ड जब्त

  • By Desk
  • October 15, 2026
  • 0 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर दवा व रिकॉर्ड जब्त