अस्पताल से दवा चोरी करते फार्मासिस्ट पकड़ा 

बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीडी के औषधि वितरण कक्ष से दवाएं भरकर ले जा रहे फार्मासिस्ट को सीएमएस ने पकड़ लिया। उसके पास से भारी मात्रा में दवाएं बरामद हुई हैं। बरामद दवाओं को सील कराकर वीडियोग्राफी करा ली गई है। सीएमएस ने फार्मासिस्ट के खिलाफ जांच बैठा दी है। दो चिकित्सक मामले की जांच करेंगे। अस्पताल के महिला औषधि वितरण कक्ष में तैनात फार्मासिस्ट राकेश कुमार सुबह करीब सात बजे अस्पताल पहुंचे। उस वक्त ओपीडी खुली थी और सफाई की जा रही थी। राकेश औषधि वितरण कक्ष में पहुंचा और वहां से थैलों में भारी मात्रा में दवाएं भरकर उन्हें स्कूटी की डिग्गी में रखने जा रहा था। इस दौरान किसी ने सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर को मामले की जानकारी दे दी। सीएमएस मौके पर पहुंचे और स्कूटी की डिग्गी खुलवाकर दवाएं निकलवाई। इन दवाओं में कुछ आयुर्वेदिक दवाएं देख वे भी सन्न रह गए। दवाओं को सील कराने के बाद जांच डॉ. सुकुमार अग्रवाल व डॉ. यूवी सिंह को सौंप दी गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर ने बताया कि आयुर्वेदिक दवाओं का अस्पताल में कोई उपयोग नहीं होता। यह दवाएं फार्मासिस्ट के पास कहां से आईं और उनका क्या उपयोग करता था, इसकी जांच कराई जा रही है। कुछ सरकारी दवाएं भी मिली हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ