आइसक्रीम निर्माण प्रतिष्ठानों पर दबिश, सैंपल लिए 

इसौली /अम्बाला। लम्बे समय से बच्चे आइसक्रीम खाने के बाद बीमार हो रहे थे जिसकी शिकायतें सरकार को लगातार मिल रही थीं। जांच के आदेश भी दिए जाते परन्तु जांच केवल कागजों में हो जाती थी और रिपोर्ट भी उच्च गुणवत्ता की आती थी। जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्यवाही नही की जाती थी। दरअसल, गलत तरीके से निर्धारित मापदंडों को दरकिनार कर केमिकल व मैदे से आइसक्रीम बनाने का काम जोरों पर जारी रहता था। अधिकारी की छत्रछाया में ऐसे आरोप प्रशासन को शिकायतकर्ताओं ने लगाए। तब प्रशासन ने फूड सेफ्टी ऑफिसर ने शिकायतकर्ताओं व समाजसेवियों की टीम बना कर मौका मुआयना की वीडियोग्राफी की रिपोर्ट मांगी।
आखिर सच्चाई सामने आ ही गईं कि किस प्रकार दूषित वातावरण में केमिकल व मैदे से विभिन नामों की आइसक्रीम निर्माण की जाती है। मौके पर सैकड़ों मक्खियां बेमौत मरी मिली जिनसे बदबू आ रही थी। फूड सेफ्टी ऑफिसर दिनेश शुक्ला ने प्रशासन द्वारा बनाई टीम के साथ इसौली विधानसभा क्षेत्र के तिरहुत बाजार में तिवारी आइसक्रीम व बल्दीराय तहसील के अरवल बाजार की साईं आइसक्रीम में छापे के दौरान दूषित रॉ मेटीरियल को नष्ट करने से पूर्व रॉ मैटीरियल व बनी आइसक्रीम व केक के सैम्पल लिए। शुक्ला ने बताया कि सैम्पल की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा ।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 26 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट