आठ लाख की प्रतिबंधित गोलियों से भरा ट्रक पकड़ा

श्रीगंगानगर। बीएसएफ ने बाइपास पर एक लाख प्रतिबंधित नशीली गोलियों से भरे ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। वहीं इसके चालक को भी गिरपु्तार कर लिया गया है। ट्रक से बरामद नशीली गोलियों की बाजारी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है।
जानकारी अनुसार, एनसीबी (नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो) की अजमेर टीम की सूचना पर बीएसएफ ने नेशनल हाईवे से गुजर रहे एक ट्रक को नाका लगाकर रुकवा लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर इसमें दो बोरों में नशे में उपयोग होने वाली प्रतिबंधित घटक की 1 लाख 5 हजार 200 गोलियां बरामद हुई। सभी दवाओं और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक टीम ने जोधपुर जिले के गांव मानेवड़ा निवासी 35 वर्षीय अर्जुनराम उर्फ पप्पूराम पुत्र बक्सासिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एनसीबी की टीम ने अजमेर में आरोपी चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब बीएसएफ और एनसीबी की टीम ने इस क्षेत्र में नशे के खिलाफ संयुक्त रूप से मोर्चा खोला है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत