आयुष्मान योजना से निजी और सरकारी अस्पतालों को हुआ फायदा

यमुनानगर। सरकार की ओर से शुरू की गई आयुष्मान योजना से जहां मरीजों की इलाज की चिंता हटी है, वहीं सिविल अस्पताल भी इस योजना से मालामाल हो गए हैं। गौरतलब है कि आयुष्मान योजना 23 अगस्त 2018 से शुरू की गई थी। इसके तहत जिले में 94 हजार 265 परिवारों को पात्रता की सूची में शामिल किया गया। इन सभी परिवारों के साढ़े चार लाख गोल्डन कार्ड बनने थे। जिसके जरिए इन्हें निजी व सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलनी है।

हालांकि अभी तक सभी पात्रों के कार्ड नहीं बन सके हैं। दरअसल वर्ष 2011 की आर्थिक जनगणना के आधार पर सर्वे कर आयुष्मान येाजना के पात्रों का चयन किया। योजना को शुरू होने में कई साल लग गए। ऐसे में जिन लोगों का चयन किया गया था। उनमें से कुछ के मोबाइल नंबर बदल गए, तो कुछ ने अपना पता बदल लिया। अब इन पात्रों का पता नहीं लग रहा है। लोग भी योजना में नाम शामिल होने को लेकर पशोपेश में हैं। इसके लिए सभी अटल सेवा केंद्रों, सरकारी अस्पताल में बने हेल्प डेस्क पर पात्रता के बारे में पता किया जा सकता है।

यहां पर राशन कार्ड नंबर दिखाना होगा। इसके अलावा 14555 नंबर भी कॉल कर राशन कार्ड संख्या बताकर भी पता किया जा सकता है। तो वहीं दूसरी तरफ यमुनानगर व जगाधरी सिविल अस्पताल की बात करें, तो दोनों में अब तक आयुष्मान योजना के तहत करीब तीन हजार मरीजों का निशुल्क इलाज हो चुका है। जिसके बदले में सरकार की ओर से करीब दो करोड़ रुपये दोनों अस्पतालों को बतौर फीस मिल चुकी है। अब इस पैसे से सिविल अस्पतालों में सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

योजना के तहत पांच लाख रुपये तक में 1330 बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है। सिविल अस्पताल यमुनानगर व जगाधरी पर मरीजों का भरोसा है, लेकिन देहात के अस्पतालों में सुविधाएं न होने की वजह से आयुष्मान योजना के पात्र मरीज निजी अस्पतालों का रूख कर रहे हैं। यही वजह है कि निजी अस्पतालों में 12116 मरीजों का इलाज हो चुका है। जिनको करीब साढ़े 11 करोड़ का क्लेम मिल चुका है। जिले में भी 19 अस्पताल आयुष्मान योजना के पैनल पर हैं।

Related Posts

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

रायपुर (छत्तीसगढ़)। ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कॉस्मेटिक उत्पादों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 2 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 14 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए