आर्थराइटिस की दवा ‘एक्टेमरा’ से 95 फीसदी कोरोना पीडि़तों का इलाज

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों पर आर्थराइटिस की दवा ‘एक्टेमरा’ का इस्तेमाल किया जा रहा है। चीन के डॉक्टरों का दावा है कि कोरोना के 95 फीसदी मरीजों को इस दवा से ठीक किया गया है। आमतौर पर इस दवा का इस्तेमाल आर्थराइटिस में जोड़ों की सूजन दूर दूर करने में किया जाता है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है महामारी के समय यह दवा सैम्पल के तौर पर कुछ मरीजों को दी गई और एक ही दिन में मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बीजिंग में इसे वंडर ड्रग यानी जादुई दवा का नाम दिया गया है। चीन में कोरोना के मरीजों में सूजन के कारण फेफड़े बुरी तरह डैमेज होने पर इस दवा को देने के लिए अप्रूवल भी दिया जा चुका है। यह दवा स्विस जायंट नाम की फार्मा कंपनी तैयार करती है। रूमेटॉयड आर्थराइटिस के मरीजों में एक खास किस्म का प्रोटीन बढ़ जाता है जो जोड़ों में सूजन बढ़ाता है, यह दवा शरीर में उसी प्रोटीन को कम करने का काम करती है। चीन में दवा का इस्तेमाल फरवरी में ऐेसे मरीजों पर किया जो बेहद गंभीर स्थिति में थे। चीनी डॉक्टरों का कहना है, इसके परिणाम बेहद चौकाने वाले रहे। चीन में ट्रायल के दौरान इस दवा की मदद से ओवररिएक्टेड हुए इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करने की कोशिश की गई। चीन के डॉ शियाओलिंग ज़ू की रिपोर्ट के मुताबिक, दवा देने के कुछ दिनों के अंदर बुखार घटा, लक्षणों में सुधार हुआ और मरीज सामान्य हुआ। ट्रायल में शामिल 20 में से 15 लोग सांस लेने के लायक बने। इनमें 19 को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। अन्य 1 मरीज में भी रिकवरी देखी गई।
चीन के दो अस्पतालों में इस दवा का ट्रायल हो चुका है। अमेरिका के फेडरल ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने कोरोना के मरीजों पर इस दवा का ट्रायल शुरू कर दिया है। हालांकि, ब्रिटेन में अब तक न तो यह दवा किसी मरीज को दी गई है और न ही कोई ट्रायल शुरू हुआ है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन