इंटरनेशनल ड्रग तस्कर के एक और गोदाम पर रेड 

आगरा। पंजाब पुलिस ने स्थानीय औषधि विभाग की टीम को साथ लेकर प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी के आरोप में गिरफ्तार गिरोह के मास्टर माइंड विक्की अरोड़ा के एक और गोदाम पर रेड की है। एक कोठी में बने इस गोदाम से लाखों रुपये कीमत की नशीली दवाओं का जखीरा मिला है। यह गोदाम कृष्णा एजेंसीज के सामने कोठी में अवैध रूप से संचालित हो रहा था। छापामरी की सूचना से स्थानीय दवा कारोबारियों में हडक़ंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि विक्की के मोबाइल की कॉल डिटेल से कई और बड़े चेहरे बेनकाब होंगे। बता दें कि नशीली दवाओं की तस्करी में गिरोह के सरगना जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा समेत तीन को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। पंजाब पुलिस ने गैंग के सरगना की कॉल डिटेल निकलवाई है। इसकी स्टडी करके गैंग में शामिल बड़े चेहरों को बेनकाब किया जाएगा। गौरतलब है कि कमला नगर के एफ ब्लॉक निवासी विक्की अरोड़ा और उसके भाई कपिल व हरीश को पंजाब पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया है। ये नशीली दवाओं की पंजाब समेत 11 राज्यों में तस्करी कर रहे थे। पूर्व में विक्की अरोड़ा का भाई लंदन को नशीली दवा सप्लाई के मामले में गुजरात में पकड़ा गया है। पंजाब पुलिस को आशंका है कि यह गैंग भारत के साथ-साथ अन्य देशों में अभी भी नशीली दवाओं की तस्करी करता है। पुलिस ने विक्की अरोड़ा के एकाउंटेंट से भी पूछताछ की थी। पता चला कि विक्की जिन कंपनियों से दवा खरीदता था, उन्हें निफ्ट से पेमेंट करता था। मगर, अभी तक उसने बिक्री के भुगतान के बारे में जानकारी नहीं दी है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई