इंदौर में ईडी ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान जमकर कालाबाजारी हुई। जहां एक और ऑक्सीजन की कमी देखने को मिली वहीं दूसरी ओर बाजार में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन को भी बेचा गया। इस मामले में लिप्त आरोपियों की सूरत से लेकर इंदौर तक गिरफ्तारी हुई। ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग में प्रकरण दर्ज किया और कल 10 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने अभियोजन शिकायत यानी प्रासिक्यूशन कम्प्लेंट्स के रूप में चार्जशीट पेश की। ईडी के द्वारा पेश की गई चार्जशीट के अनुसार, आरोपी इंदौर के और अन्य 6 आरोपी महाराष्ट्र और गुजरात के हैं।

सूरत में बनाए गए थे नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन

जांच में सामने आया कि सूरत एक फार्म हाउस में नकली इंजेक्शन तैयार किए थे। जिन्हें मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया गया। इन नकली इंजेक्शन के कारण कई लोगों की मौत भी हो गई। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारत में  रेमडेसिविर इंजेक्शन बाजार से गायब हो गए थे और ऊंची दरों पर बेचे गए। तब एक गिरोह ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन भी बनाकर बेच दिए और एक बड़े गिरोह की धरपकड़ इंदौर, सूरत सहित अन्य राज्यों की पुलिस ने की। इसमें इंदौर के भी चार आरोपी शामिल थे, जिन्होंने बड़ी संख्या में ये नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचे थे। उसके बाद ईडी ने कुछ लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया, ताकि उनकी सम्पत्तियों को अटैच किया जा सके।

 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

लोगों की जिदंगी से खिलवाड़ करने के आरोप में  ईडी ने कल स्पेशल कोर्ट इंदौर में 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी। ईडी ने आरोपियों के पास से पहले 1 करोड़ रुपए से अधिक की नकद राशि जब्त की थी। 10 आरोपियों में से चार आरोपी इंदौर निवासी हैं, जिसमें असीम भाले रविन्द्र नगर, प्रवीण फुलके तुलसी नगर, धीरज सजनानी विजय नगर और दिनेश चौधरी भी विजय नगर निवासी शामिल है। जबकि अन्य 6 आरोपी गुजरात और महाराष्ट्र के हैं, जिनमें एक आरोपी जयदेव सिंह सूरत, जयेश भाई प्रमोद गोदावत अहमदाबाद, रमीज सैय्यद हुसैन भी अहमदाबाद और पुनित गुनवंतीलाल शाह ठाणे महाराष्ट्र और कौशल वोहरा सूरत निवासी है। वहीं एक और आरोपी सुनील मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा में रहता है।

ये भी पढ़ें- अबॉर्शन की दवा रखने पर मेडिकल स्टोर सीज

Related Posts

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

नई दिल्ली। नशीली दवा की अवैध सप्लाई के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार…

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

नई दिल्ली। वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा सामने आया है। अमेरिका के एफडीए ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। डायबिटीज और मोटापा कम करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की