इस प्रमुख दवा कंपनी के दो कारखाने होंगे बंद

नई दिल्ली। प्रमुख दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने वर्तमान वित्त वर्ष में चेन्नई और औरंगाबाद में अपने दो कारखाने बंद करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि उसने लंबे समय से कुछ उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय कमी को देखते हुए यह फैसला किया है। कंपनी के इस फैसले से करीब 1,700 कर्मियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। अमेरिका की इस दिग्गज कंपनी की तमिलनाडु स्थित इरुन्गात्तुकोत्तई इकाई में 1,000 और महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित इकाई में 700 लोग कार्यरत हैं। कंपनी ने अभी यह तय नहीं किया है कि इन इकाइयों को किस तारीख को बंद किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यहां के उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय कमी के कारण इन इकाइयों में विनिर्माण का काम जारी रखना व्यावहारिक नहीं रह गया था। फाइजर ने 2015 में अमेरिका की होस्पिरा कंपनी का अधिग्रहण किया था और ये संयंत्र उसमें शामिल थे।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 8 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 17 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया