उत्तर प्रदेश: कुपोषण से असमय मर रहे हैं रोजाना 650 बच्चे

लखनऊ:  स्टेट न्यूट्रीशन मिशन-2014 के तहत प्राप्त हुए आंकड़ों ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में हर रोज 650 बच्चों की मौत कुपोषण के कारण हो रही है। 70 प्रतिशत बच्चों का जन्म सरकारी अस्पतालों में होता है। इसके बावजूद न तो ब्रेस्ट फीडिंग को बढ़ावा मिल पा रहा है न ही माओं की सेहत सुधर रही है। 50 फीसदी माताएं खून की कमी से जूझ रही हैं। ये आंकड़ें जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुटाया गया है। सरकारी आंकड़ों से इतर बात करें तो साल में तीन लाख से भी ज्यादा बच्चों की मौत हर साल कुपोषण से होती है। प्रदेश में 12 लाख 60 हजार बच्चे अति कुपोषित हैं। आंकड़ें बताते हैं कि हर 7वां बच्चा अंडरवेट है। आधे से ज्यादा बच्चों की लंबाई औसत से कम 6-5 साल की उम्र के चार में से तीन बच्चे एनीमिक 6 में 5 माताएं बच्चों को 6 महीने तक दूध नहीं पिलाती हैं। इसके कारण बच्चों को पोषण नहीं मिल पा रहा है। महिलाएं खुद एनिमिया से पीडि़त हैं। डिलीवरी के लिए सरकारी संस्थाओं में आने वाली महिलाओं में 50 प्रतिशत एनिमिक होती हैं। ऐसी माताओं के बच्चों में 10 फीसदी की आईक्यू लेवल सामान्य से कम होता है। ऐसी माताओं के बच्चे अंडरवेट होते हैं। जबकि 35 लाख बच्चे पौष्टिक आहार नहीं मिलने के कारण सूखा रोग से पीडि़त हैं। स्ट्रैटिजिक पार्टनर्स ग्रुप्स की प्रेसवार्ता में वात्सल्य संस्था की डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि प्रदेश में 70 प्रतिशत डिलीवरी सरकारी संस्थानों में हो रही हैं। अधिकांश माएं अब भी बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग नहीं करवाती।

  • Related Posts

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 7 views
    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 8 views
    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 10 views
    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 17 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए