एंटीबायोटिक का नमूना जांच में फेल, कैप्सूल में भरी थी टैलकम पाउडर

बिजनौर। लोगों के जीवन से किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है. इसका अंजादा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक दवा जो जांच के लिए जाती है उसके सैंपल फेल हो जाते हैं। इसके साथ ही उस कैप्सूल के अंदर दवा की जगह टेलकम पावडर भरा हुआ पाया जाता है

बता दें कि औषधि प्रशासन विभाग ने नजीबाबाद के एक मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक अमोक्सिसिलिन कैप्सूल 250 एमजी का सैंपल लिया था, जो जांच में फेल हो गया। यही नहीं जांच में फेल दवा के भीतर दवा की जगह पाउडर भरा हुआ मिला है।

खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने नजीबाबाद के एक मेडिकल स्टोर से इसी साल छह जनवरी को दवाइयों के नमूने लिए थे। इसकी रिपोर्ट आ गई, जिसे देख सब हैरान हैं, इस कैप्सूल में अमोक्सिसिलिन का साल्ट ही गायब था।

कैप्सूल में सिर्फ टेलकम पाउडर ही भरा था। अब विभागीय अधिकारी मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में जुट गए हैं।

औषधि निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक से बिल लिए जाएंगे। अगर वह बिल नहीं दिखा पाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अगर वह बिल दिखा देता है तो कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

आशुतोष सिंह का कहना है कि पिछले दो साल में जिले में पांच ऐसे नमूने फेल हुए हैं, जिनमें दवा का साल्ट शून्य था। सभी के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए गए थे।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए