एंटीबायोटिक दवा पेंटिड्स की बिक्री पर रोक, बाजार से स्टॉक वापस मंगाया

बरेली। एंटीबायोटिक दवा पेंटिड्स की बिक्री पर रोक लग गई है। पेरेंट कंपनी एबोट ने पैकेजिंग में हवा भरने से दवा की गुणवत्ता पर असर पडऩे की आशंका जताई है। कंपनी ने दवा को स्टॉकिस्टों, रिटेल आउटलेट से बिक्री पर रोक लगाने के साथ स्टॉक को वापस मंगाया है। यह दवा 200, 400 और 800 एमजी की है। यह दवा जख्म सुखाने के काम में सर्वाधिक इस्तेमाल में लाई जाती है।

यह है मामला

एबोट कंपनी की एंटीबायोटिक दवा पेंटिड्स का उत्तराखंड में निर्माण किया जाता है। कंपनी ने अपने सभी स्टॉकिस्टों, आउटलेट को पत्र जारी किया है। बरेली में इस दवा की बड़ी मात्रा में बिक्री होती है। कंपनी ने इस दवा के सभी सेल्स, रिटेल और प्रोडक्शन पर रोक लगाते हुए स्टॉक में रखी दवा की खेप वापस मंगा ली है। कहा गया है कि इस दवा की पैकेजिंग में हवा या पंपिंग की शिकायतें लगातार आ रही हैं और इससे दवा की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। इसके लिए कंपनी ने इस दवा को वापस मंगाया है। 25 अगस्त तक दवा वापस भेजने का समय दिया गया है।

दवा के सैंपल लिए जाएंगे

औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त संदीप कुमार ने बताया कि कंपनी से इस दवा के सैंपल मंगाए हैं। टेस्टिंग कर पता लगाया जाएगा कि दवा की गुणवत्ता पर कोई असर पड़ा है या नहीं। उधर, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी का कहना है पेंटिड्स दवा विक्रेताओं व रिटेलरों से इस दवा को कंपनी को वापस करने का अनुरोध किया है, क्योंकि ये जनहित का मामला है। इस दवा का इस्तेमाल एंटीबायोटिक के रूप में होता है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर