एंटीबायोटिक दवा सिप्रोफ्लोक्सासिन और मेट्रोजिल से 15 मरीजों को एलर्जी

अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश)। एंटीबायोटिक दवा सिप्रोफ्लोक्सासिन और मेट्रोजिल से करीब 15 मरीजों को एलर्जी होने का मामला सामने आया है।

मरीजों को अनकापल्ली सीएचसी से सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिले के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीनिवास राव ने कहा कि इस बारे में ड्रग कंट्रोल अधिकारी को सूचित किया है। ड्रग कंट्रोल विभाग से रिपोर्ट मिलने तक इस विशेष बैच की दवाओं को बंद कर दिया जाएगा। मरीजों की हालत अभी स्थिर है।

डॉ. राव ने बताया कि हमें नक्कापल्ली सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक से फोन आया कि एंटीबायोटिक दवा सिप्रोफ्लोक्सासिन और मेट्रोजिल लेने के बाद 15 से अधिक लोगों में उल्टी के लक्षण के साथ एलर्जी की हुई है। इसके बाद सभी 15 मरीजों और उनके साथ कुछ चिंतित मरीजों को भी जिला अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने दवा की एलर्जिक रिएक्शन के लिए एविल और डेकाड्रोन एंटीडोट दिया है और अब सभी सुरक्षित हैं। केवल एक पुरुष मरीज बुखार और मिर्गी से पीडि़त है। उसे बेहतर इलाज के लिए केजीएच रेफर किया गया है। अन्य मरीज स्थिर हैं। तीन बाल रोगियों का इलाज जारी है।

 

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 19 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील