एक्यूट इंसेफ्लाइटिस से ठीक हो चुके बच्चों के स्वास्थ्य की होगी नियमित जांच

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफ्लाइटिस (Acute Encephalitis Syndrome ) बीमारी से ठीक हो चुके बच्चों के स्वास्थ्य की अब नियमित जांच होगी।

परिजनों का कहना है कि Acute Encephalitis Syndrome से ठीक हो चुके बच्चों के ठीक हो जाने के बाद भी मरीजों की परेशानी पूरी तरह समाप्त नहीं हो रही है।

मुजफ्फरपुर के सूचना जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य जांच में देखा जाएगा कि एईएस से ठीक हो चुके बच्चों की क्या स्थिति है तथा उन्हें कोई समस्या तो नहीं है।

परीक्षण के दौरान यह भी देखा जाएगा कि मरीजों के ठीक होने के बाद तुरंत फिर से उनकी तबीयत तो नहीं खराब हो रही है। जांच के दौरान एईएस से उसके स्वास्थ्य पर क्या असर डाला और उसके वजन में क्या अंतर आया है, इसकी भी जांच की जाएगी।

सिंह बताते हैं कि इस साल इस बिमारी से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 95 प्रतिशत से ऊपर है। उन्होंने कहा कि अब तक इस बीमारी से पीड़ित 25 बच्चे श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती हुए हैं, जिसमें से दो की मौत हो चुकी है।

इधर, मरीज के परिजनों का कहना है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी बच्चों में कुछ परेशानी रह जा रही है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट