एक्सपायरी डेट बढ़ाकर बेची दवा, तीन को कारावास

बिकानेर (राजस्थान):  दवा पर छपी एक्सपायरी डेट को फर्जी तरीके से बढ़ाकर बेचने के आरोप में कोर्ट ने तीन लोगों को एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी अनुसार पटेल नगर निवासी फूलाराम बिश्नोई ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया कि उसने डॉक्टर की सलाह पर जिरोक्स एम नाम की 10 टेबलेट खरीदी थी। दवा लेने पर उसे कोई आराम नहीं मिला। ध्यान देने पर उसे पता चला कि दवाई की मियाद तो फरवरी, 06 में खत्म हो चुकी है। लेकिन, कंपनी ने फर्जी तरीके से नये बेच नंबर और नई एक्सपायरी डेट अंकित कर रखी है। इस परिवाद पर कोर्ट ने 16 नवंबर, 06 को प्रसंज्ञान लेकर अभियुक्तों को तलब किया।
        अभियुक्तों ने प्रसंज्ञान के खिलाफ सेशन और उच्च न्यायालयों में याचिकाएं पेश की जो खारिज कर दी गईं। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कौर ने दवा कंपनी निर्माता मैसर्स ओजोन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक मालिक सुभाषचन्द्र सहगल तथा स्थानीय दवा विक्रेता अग्रवाल मेडिकल स्टोर के मालिक सत्यनारायण को दोषी मानते हुए प्रत्येक को एक साल की सजा सुनाई है। दवा कंपनी मालिक को 40 हजार रुपए अर्थदंड दिया गया है जो नहीं देने पर चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। स्थानीय दवा विक्रेता को 10 हजार रुपए अर्थदंड दिया जो जमा नहीं करवाने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। दोषियों की ओर से कोर्ट में अर्थदंड की राशि जमा करवाने पर अपील की मियाद गुजरने के बाद 35,000 रुपए परिवादी फूलाराम को क्षतिपूर्ति के रूप में देने के आदेश दिए गए हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन