एक्सपायरी डेट बदल मासूम को लगा दिया इंजेक्शन

इंदौर। निजी अस्पताल की काली करतूत सामने आई है। सुदामानगर स्थित सुभम हॉस्पिटल में डॉक्टर ने एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन पर करेक्शन कर बच्चों को लगा दिया। जानकारी अनुसार प्रजापत नगर निवासी हरजित सिंह नायक अपने बेटे को चिकनपॉक्स होने पर इंजेक्शन लगवाने के लिए सुदामानगर स्थित शुभम हॉस्पिटल लेकर गया। अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज गुप्ता ने 1 दिसंबर 2018 की एक्सपायर डेट का इंजेक्शन करेक्शन कर लगा दिया। इस इंजेक्शन की कीमत 2800 रुपए थी। नायक ने कहा कि चिकनपॉक्स का यह इंजेक्शन लगाने के बाद बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इस लापरवाही के चलते उसे कुछ भी हो सकता था। हरजीत सिंह नायक ने इस संबंध में डॉ. पंकज गुप्ता के खिलाफ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी को और द्वारकापुरी थाने में शिकायत दी है। उन्होंने अस्पताल का लाइसेंस कैंसिल करने की भी मांग की है। द्वारकापुरी थाना के सब इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि हमारे पास शिकायत आते ही एक्सपायर डेट का इंजेक्शन जब्त कर लिया था। इसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास भी भेज दिया गया है। पूरी तरह से जांच के बाद मेडिकल पैनल के तहत अस्पताल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया ने बताया कि शुभम हॉस्पिटल के डॉ. पंकज गुप्ता द्वारा एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने की शिकायत मिली है। यह एक बहुत बड़ी लापरवाही है जिससे किसी भी तरह का साइडइफेक्ट हो सकता था। अस्पताल प्रबंधन द्वारा की गई इस लापरवाही के लिए हमने जांच कमेटी बना दी है। जांच पूरी होते ही सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि, यह इतना बड़ा मामला नहीं है कि अस्पताल का लाइसेंस कैंसिल किया जाए।  उधर, इस मामले के आरोपी डॉ. पंकज गुप्ता ने नेक्सीपॉक्स का एक्सपायर इंजेक्शन लगाने की बात कबूली है। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन गलती से लगाया गया था। अगर इस इंजेक्शन से मरीज को कुछ भी होता है तो इसकी पूरी जवाबदेही स्वयं उसकी और अस्पताल की होगी।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 18 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 19 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए