एमआर के लिए ‘नो एंट्री’

गाजियाबाद। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों पर एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) से सेटिंग के हमेशा आरोप लगते रहे हैं। एमएमजी अस्पताल में एमआर की एंट्री पर रोक लगा दी है। सीएमएस का कहना है कि अगर कोई भी एमआर अस्पताल परिसर में दिखेगा तो उस पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। एमआर जिस चिकित्सक के पास बैठे मिलेंगे, उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में अस्पताल में तीन एमआर पकड़े गए। जिस चिकित्सक के पास यह बैठे थे, उनको भी नोटिस जारी किया गया है। जानकारी अनुसार सीएमएस ने निरीक्षण के दौरान तीन एमआर को एक चिकित्सक के पास बैठे हुए पकड़ा और पुलिस को बुला कर एफआईआर दर्ज कराने लगे। पुलिस ने तीनों एमआर से पूछताछ की। बाद में जब उन एमआर ने फिर से न आने की बात कही तो उनको यह निर्देश देते हुए छोड़ दिया गया कि अगर वह अब दोबारा परिसर में दिखेंगे तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही जिस चिकित्सक के पास यह एमआर बैठे थे, उनको भी नोटिस जारी किया गया है। इन तीनों एमआर को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन यह मान नहीं रहे थे। इसलिए पुलिस बुलानी पड़ी। सीएमएस डॉ. रविंद्र राणा ने बताया कि रोजाना निरीक्षण के दौरान अगर किसी भी केबिन में एमआर बैठे दिखते हैं तो एमआर सहित चिकित्सकों को भी चेतावनी दी जा रही थी। अस्पताल में निशुल्क दवा दी जाती है और बाहर की दवाएं लिखने का कोई नियम नहीं है। ऐसे में दवा कंपनियों के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का अस्पताल में आने का कोई मतलब नहीं बनता है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 14 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली