एमटीपी किट बेचने पर दंपति को दबोचा

झज्जर। शहर में एक दंपति को प्रतिबंधित एमटीपी किट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि आरोपी 30 साल से लोगों को बिना किसी डिग्री-डिप्लोमा के दवा देकर इलाज कर रहा था। आरोपी ने शादी के बाद अपनी पत्नी को भी इस गोरखधंधे में शामिल कर लिया था। इनका सच तब सामने आया, जब वह आयुर्वेदिक दवाएं देने के साथ-साथ गर्भ गिराने वाली प्रतिबंधित एमटीपी किट की बिक्री करने लगा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने शिव कॉलोनी में आरोपी के क्लीनिक कम घर पर नकली ग्राहक भेजकर एमटीपी किट का सौदा करते हुए दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामसेवक घर के बाहर से एक एमटीपी किट लेकर आया था। उसके यहां से प्रतिबंधित दवाएं भी मिली हैं। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
सीएमओ डॉ. आरएस पूनिया ने सूचना मिलने पर पीएनडीटी एक्ट के जिले में प्रभारी डॉ. राकेश कुमार की अगुवाई में टीम बनाई। देशवाल काम्प्लेक्स के पास स्थित शहर की शिव कॉलोनी में रामसेवक के द्वारा एमटीपी किट बेची जा रही थी और मरीजों को किट में मौजूद गोलियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही थी। इसके बाद डॉ. मनोज व ड्रग कंटोलर अफसर रजनीश की देखरेख में एक गर्भवती महिला को नकली ग्राहक बनाकर रामसेवक के पास भेजा गया। तहसीलदार मुख्त्यार सिंह की तैनाती ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में हुई। टीम ने महिला को शिव कॉलोनी स्थित रामसेवक के घर भेजा। रामसेवक ने महिला से रकम ली और किट दी, तब इशारा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 8 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट