एलोपैथिक दवा देकर मरीजों का इलाज करता यूनानी डॉक्टर गिरफ्तार

रोहतक। एलोपैथिक दवा से मरीजों का इलाज करने के आरोपी यूनानी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लाखनमाजरा थाने में आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया।

यह है मामला

मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर रोहतक के गांव बैंसी में छापा मारा। यहां से एलोपैथिक दवाइयों से मरीजों का इलाज करने के आरोप में यूनानी डॉक्टर को अरेस्ट किया है। लाखनमाजरा थाना पुलिस ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 34 व आईपीसी की धारा 420 के तहत आरोपी डॉक्टर सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है।

एसएमओ डॉक्टर संदीप ने बताया कि मुख्यमंत्री उडऩदस्ते की टीम के साथ उनकी ड्यूटी लगी। शिकायत मिली थी कि बैंसी गांव में अजायब निवासी सत्यवान बिना डिग्री के मरीजों का इलाज कर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। इसके चलते संयुक्त टीम ने दोपहर को बैंसी में सत्यवान के क्लीनिक पर दबिश दी।
अवैध रूप से कर रहा था इलाज

जब सत्यवान से क्लीनिक चलाने व इलाज करने के संबंध में कागजात मांगे तो उसने राजकीय आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सा परिषद (बिहार) का प्रमाण पत्र दिखाया। प्रमाण पत्र का पंजीकरण नंबर 4477, दिनांक 27-11-2006 पाया गया। जांच में क्लीनिक के अन्दर 2 बेड मिले। इनमें एक के ऊपर खाली ग्लूकोज की बोतल टंगी हुई थी।

पुलिस ने किया अरेस्ट

टीम को क्लीनिक पर सत्यवान एलोपैथिक दवाइयों के साथ मरीजों का इलाज करता हुआ मिला। मौके पर चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाई भी पाई गई। पूछताछ में सत्यवान ने बताया कि उसने यह जगह कश्मीरी लाल से 500 रुपये में किराये पर ले रखी है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 15 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर