एसिडिटी की दवा रैनिटिडीन बनाने वाली कंपनियां सकते में

नई दिल्ली। एसिडिटी की दवाओं से कैंसर की अफवाह पर फार्मा कंपनियां सकते में आ गई हैं। बता दें कि करीब चार माह पहले अमेरिकी दवा नियामक ने कहा था कि उसे कुछ दवाओं में कैंसर पैदा करने वाले तत्व होने की जानकारी मिली है। इन दवाओं में एसिडिटी के उपचार की प्रमुख दवा रैनिटिडीन भी शामिल है। इससे भारतीय दवा उद्योग को बड़ा झटका लगा, क्योंकि यहां बड़ी तादाद में कंपनियां इस दवा की बिक्री करती हैं। भारत दुनियाभर में रैनिटिडीन के एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रिडिएंट (एपीआई) का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता भी है।
देश में इस दवा की मासिक उत्पादन क्षमता 5,000 टन की है। दवा और फॉर्मूलेशन कंपनियों, दोनों ने अपनी निर्माण प्रक्रियाओं में बदलाव किया है। फॉर्मूलेशन के लिए घरेलू बाजार का आकार 20 प्रतिशत तक घटा है। उदाहरण के लिए, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा (जीएसके) जैसी प्रमुख कंपनी ने अपने चर्चित ब्रांड जिनटेक को बंद किया है। भारतीय कंपनियों का वैश्विक व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। यूरोपियन मेडिसिंस एजेंसी ने संदिग्ध इंग्रिडिएंट नाइट्रोसोडीमिथइलेमाइन (एनडीएमए) ने निर्धारित सीमाओं के संदर्भ में कड़े मानक लागू किए हैं। अब इस इंग्रिडिएंट को कैंसरकारक माना गया है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 14 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़