एसीडिटी की अमानक दवा सप्लाई

होशंगाबाद। जिला सरकारी अस्पताल में चार महीने पहले खरीदी गई एसीडिटी की पांच हजार गोलियां लैब जांच में अमानक पाई गई हैं। अब इन्हें कंपनी को वापस भेजा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह दवा नकली नहीं हैं, बल्कि बहुत कम असरकारक हैं। इन्हें देने के बाद रोगियों को आराम नहीं लगेगा। इस कारण वापस किया जा रहा है। यह उन मरीजों को दी जाती है जिन्हें एसिडिटी की वजह से पेट के ऊपरी हिस्से में जलन और सीने में दर्द की शिकायत होती है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल स्तर पर एसिडीटी की दवा (रेनिटिडिन 150 एमजी) की पांच हजार गोलियां खरीदी गई थी। यह गोलियां तय कंपनी से ही ली गई थी। इसके बाद इनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। जांच रिपोर्ट में यह अमानक स्तर की पाई गई।

इस कारण सभी दवा लौटाई जा रही हैं। इनकी जांच देवेश टेस्टिंग एंड रिसर्च लैबोटरी प्राइवेट लिमिटेड से कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद दवा को वितरण केंद्र से वापस बुला लिया गया। यह दवा बैच क्रमांक आरएसएच1709 की है, जिसकी एक्सपायरी डेट 11/2019 थी। इस दवा के करीब 5 हजार गोलियों के स्टॉक को कंपनी को वापस करने की तैयारियां की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कुछ दवा वितरित भी की जा चुकी है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन उससे इनकार कर रहा है।

सीएस डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि रेनिटिडिन का वितरण दवा वितरण केंद्र से रिपोर्ट आने के तुरंत बाद रोक दिया था। अभी दवा को कंपनी को वापस करने की प्रोसेस चल रही है। उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी है। जिला अस्पताल में मिलने वाली बीपी की दवा भी संदेह के दायरे में है। सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में अभी जो दवा बीपी कम करने के लिए दी जा रही है, उसका असर मरीजों पर नहीं हो रहा है। ऐसे में केवल रेनिटिडिन ही नहीं, कुछ अन्य दवाएं भी जांच में कराई जाए तो अमानक निकल सकती हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत