ऑनलाइन दवा पर नीति नहीं बना पाई सरकार, दिल्ली HC ने दी वार्निंग

नई दिल्ली। ऑनलाइन दवा पर निर्धारित समय सीमा में केंद्र सरकार नीति नहीं बना पाई है। इसके चलते दिल्ली HC ने केंद्र सरकार को फटकारा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को वार्निंग के साथ इस मामले की सुनवाई 3 सितंबर, 2024 को तय की है।
दिल्ली स्थित साउथ केमिस्ट्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि वह निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के लिए नीति नहीं बना पाई है।

यह है मामला

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस साल मार्च में सरकार को नीति बनाने के लिए चार महीने का अंतिम अवसर दिया था। कोर्ट ने चेताया था कि अगर ऐसा केंद्र इसे नहीं कर पाता तो वह इस मामले को मेरिट के आधार पर सुनेगा।

केंद्र ने अगस्त 2018 में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी किया था। इसके बाद ये याचिकाएं दायर की गई थीं। याचिकाओं में तर्क दिया गया कि दवाओं और प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की ऑनलाइन बिक्री अवैध है और कानून का कोई आदेश नहीं है।

दिसंबर 2018 में, दिल्ली हाईकोर्ट ने ई-फार्मेसियों द्वारा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री रोकने का आदेश पारित किया था। इसके लिए ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और फार्मेसी एक्ट, 1948 के तहत अनुमति नहीं थी। मंत्रालय तब से नीति बनाने के लिए समय विस्तार का अनुरोध करता आ रहा है।

नवंबर 2023 में, मंत्रालय ने फिर से अधिक समय का अनुरोध करते हुए कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री का विषय जटिल प्रकृति का है। दवाओं की बिक्री के तरीके में कोई भी संशोधन दूरगामी परिणाम होंगे और कई अधिनियमों और नियमों/विनियमों में परिवर्तन शामिल होंगे। अदालत ने तब निर्देश दिया था कि अगर निर्धारित अवधि के भीतर नीति नहीं बनाई जाती है, तो इस नीति से निपटने वाले संयुक्त सचिव को अगली सुनवाई की तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

जॉइंट सेक्रेटरी की उपस्थित में सरकार को नीति बनाने के लिए जुलाई 2024 तक का अंतिम अवसर दिया गया था। अब ऑनलाइन दवा बिक्री के इस मामले की सुनवाई 3 सितंबर, 2024 को तय की गई है।

Related Posts

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

बालोद (छत्तीसगढ़)। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने नशीली दवाइयों की बिक्री और अवैध आपूर्ति करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मुरादाबाद (यूपी)। एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गंभीर बीमारी में इस्तेमाल होने वाली मोक्सीफीट-सीवी 625 समेत अन्य एंटीबायोटिक दवा के स्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 13 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 12 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 13 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 15 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ